शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2011

खुदाई

मैं खुदा के साथ खेल रहा था
खुदा अपनी खुदाई के साथ खेल रहा था
मेरे साथ खेलता बच्चा यह सब देख रहा था
मासूमियत से उसने मेरी तेरफ देखा
और कहा उसे खेलने दो
उधर ध्यान न दो
मुझे पता हैं उसकी खुदाई क्या हैं
तुम बस मेरे साथ खेलो
क्योंकि कल मैं तुम्हारी जगह आऊंगा
और तुम मेरी जगह पर आओगे
कल मैं मजे उढ़ाउंगा
और तुम खेलते जाओगे
खुदा कल भी अपनी खुदाई से खेलता था,
खुदा कल भी अपनी खुदाई से खेलेगा
ये सिलसिला यूं ही चलता रहेगा
रह जाएँगे तो बस मैं और तुम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लड़ती रही एक लौ

लड़ती रही एक लौ अँधेरे से ये सोच कर की मैं सही हूँ रह रह कर वो देती एक चुनौती और बीच बीच में वो खिड़की के बहार देखती की आ जाये कोई मसीहा हौसल...