मेरे हांथों की लकीरे भी मुझसे
दूर जाने लगी हैं
किसी और के हाथों की मेहंदी
अब उसे भाने लगी हैं
बड़ी सिद्दत से कैद किया था
उन्हें हाथों में
अब वो भी आज़ादी के गीत
गुनगुनाने लगी हैं
कल तक वो मेरी थी
अब किसी और की हैं
ये बात मुझे सताने लगी हैं
में चाह के भी उसे रोक नहीं सकता
वो किस्मत हैं किसी और को आजमाने लगी हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें