ये लोग
आदम और हव्वा के वंशज ये लोग
किस्मत के बरूखी के मारे ये लोग
मिटटी के शेर कहलाते ये लोग
अपनी औकात को छुपाते ये लोग
हर बात पे सवाल उठाते ये लोग
सच्चाई से मुह फेरते ये लोग
अपनी ही कब्र में दफ़न ये लोग
आँखों से न देख पाते ये लोग
कानो से न सुन पाते ये लोग
खुदगरजी के बोझ तले ये लोग
लोगों की भीड़ में खुद को खोजते ये लोग
इंसानियत को तरसते ये इंसानी लोग
अगर यही लोग हँ तो अफ़सोस हैं ये लोग

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें