शुक्रवार, 1 अप्रैल 2011

मैं शायद इंसान नही

भूल चुकी ये दुनिया मुझको,
या मुझको मालूम नही
वक़्त के हांथों की कठपुतली
मैं शायद इंसान नही
भटक रहा हूँ द्वारे-द्वारे
मुझको अब संकोच नही
मंदिर से भी मिली हिराकत
मस्जिद का हाल यही
या अल्लाह अब तो बता दे
क्या तू ही मौजूद नही
वक्त के हांथों की कठपुतली
मैं शायद इंसान नही |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लड़ती रही एक लौ

लड़ती रही एक लौ अँधेरे से ये सोच कर की मैं सही हूँ रह रह कर वो देती एक चुनौती और बीच बीच में वो खिड़की के बहार देखती की आ जाये कोई मसीहा हौसल...